असम: कांग्रेस के विधायक सुशांत बोरगोहेन और तरुण गोगोई की ओएसडी रहीं बरनाली ने थामा बीजेपी का दामन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

गुवाहाटी। असम में विपक्षी कांग्रेस से दो बार विधायक रहे सुशांत बोरगोहेन और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) रहीं बरनाली सैकिया बोरा रविवार को सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गईं। पाला बदलने से पहले बोरगोहेन ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “युवा और ऊर्जावान, उनके हमारे साथ आने से पार्टी को काफी मजबूती और फायदा मिलेगा। मैं भाजपा परिवार में उनका स्वागत करता हूं।” थोरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बोरगोहेन और बोरा को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक: सेमिफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी दुती चंद, सातवें और अंतिम स्थान पर रहकर बाहर

कांग्रेस के सचिव अमित अग्रवाल और जुबली पोद्दार वैश्य तथा उसकी मीडिया पैनल का हिस्सा रहीं मृगांका ज्योति बरुआ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। बोरगोहेन ने कहा, “मैं कांग्रेस में कई आंतरिक मुद्दों को लेकर चिंतित था और उनके पार्टी में बने रहने की उम्मीद है। इसलिये मैंने भाजपा में जाने का फैसला किया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के लोगों की सेवा करूंगा।” वह इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने के तीन महीने के अंदर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दूसरे विधायक हैं। चार बार के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने विधायक के तौर पर इससे पहले इस्तीफा दिया था और उन्हें 21 जून को भाजपा में शामिल किया गया था।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा