मोदी सरकार में असम का हुआ विकास, Amit Shah बोले- हमने राज्य में शांति और स्थिरता लाई

By अंकित सिंह | Apr 09, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम में विजय संकल्प सभा में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि आपको 19 अप्रैल को तय करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा, किस पार्टी की सरकार बनेगी और अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि आपके पास दो विकल्प हैं। एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन है और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है। उन्होंन कहा कि आपको ये तय करने के लिए वोटिंग करनी है कि आने वाले 5 साल के लिए मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और 400 पार के लक्ष्य के साथ फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़ें: 'पाकिस्तान चुनाव के लिए बना है कांग्रेस का घोषणापत्र', ग्रैंड ओल्ड पार्टी पर हिमंत बिस्वा सरमा का वार

अमित शाह ने कहा कि 2004 से 2014 तक 10 साल तक देश में UPA और कांग्रेस की सरकार थी। उस सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये असम के विकास के लिए दिए थे। जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 4 लाख 15 हजार करोड़ रुपये असम को देने का काम किया है। इसके बाद तिनसुकिया शहर में चलिहा नगर से थाना चरियाली तक एक रोडशो में भी हिस्सा लेंगे। तिनसुकिया शहर डिब्रूगढ़ सीट के तहत आता है जहां से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। संयुक्त विपक्षी मंच असम के लुरिनज्योति गोगोई और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज धनोवर यहां से मैदान में हैं और सोनावाल को चुनौती दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला