By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022
गुवाहाटी, बांग्लादेश स्थित जेहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को असम के बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया है। समझा जाता है कि जेहादी समूह भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) से जुड़ा हुआ है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी। महंत ने कहा कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा द्वारा साझा की गई एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर, बारपेटा पुलिस ने हाउली और कलगछिया पुलिस थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।