Assam flood: राज्य के 10 जिलों में बाढ़ के हालात गंभीर स्थिति में 31,000 लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

गुवाहाटी। असम में मंगलवार को बाढ़ के हालात गंभीर स्थिति में हैं जहां राज्य के 10 जिलों में अब भी करीब 31,000 लोग जलमग्न क्षेत्र में रहने को विवश हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और असम के अनेक जिलों में अगले पांच दिन तक ‘बहुत भारी’ से ‘अत्यधिक भारी’ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने ‘विशेष मौसम बुलेटिन’ में सोमवार से 24 घंटे के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया जिसके बाद अगले दो दिन तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ और बृहस्पतिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi US Visit | अमेरिका के ऐतिहासिक राजकीय दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, रक्षा क्षेत्र और व्यापार को लेकर होगी बात

प्रशासन राज्य के सात जिलों में 25 राहत वितरण केंद्र चला रहा है, लेकिन अभी तक कोई राहत शिविर शुरू नहीं हुआ है। एएसडीएमए ने कहा कि इस समय राज्य के 444 गांव जलमग्न हैं और 4,741.23 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली फसल बर्बाद हो गयी है। कई जिलों में बड़े स्तर पर भूक्षरण भी हुआ है। दीमा हसाओ, कामरूप महानगर और करीमगंज में कुछ जगहों पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

प्रमुख खबरें

PCOS Diet Plan: PCOS को कंट्रोल करेगा ये Superfood, महिलाएं अपनी Diet में आज से ही शामिल करें ये 5 चीजें

Nayara Energy: भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या 7000 के पार, निजी क्षेत्र में मजबूत की अपनी बादशाहत

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! खड़ी पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक महिला समेत 6 मजदूरों की मौत, 21 घायल

Top 5 Govt Jobs: जून में इन बंपर भर्तियों की Deadline खत्म, फटाफट करें Online Application