Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 5 जिलों में 62 हजार प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

असम में शनिवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 62,000 रह गई। इसके साथ ही बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या भी कम होकर पांच पर आ गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसके बाद गोलाघाट में 12,641 और जोरहाट में 8,523 लोग प्रभावित हैं। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के सात जिले बाढ़ की चपेट में थे और प्रभावितों की संख्या 78,000 से अधिक थी। प्रशासन द्वारा विस्थापित लोगों के लिए 28 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 4800 से अधिक लोगों ने शरण ली हुई है।

इसे भी पढ़ें: Assam में 1.5 लाख करोड़ रुपये का होगा बुनियादी ढांचा निवेश: Himanta Biswa Sarma

इसके अलावा, नौ राहत सामग्री वितरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 4,954.43 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें अब भी पानी में डूबी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Merchant Navy Officer Murder | साथ नहीं रहना था तो छोड़ देती, टुकड़े क्यों किए? अदालत परिसर में फफक-फफक कर रोई मां, 15 दिन बाद तय होगा हैवानों का अंजाम!

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर Piyush Goyal और Jamieson Greer की बातचीत

पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग