असम में बाढ़ से अब तक 75 लोगों की मौत, 18 जिलों के 34 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

गुवाहाटी। असम के धुबरी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत के साथ ही राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 75 हो गई है जबकि सात जिले में पानी का स्तर बढ़ गया है। भूटान के कुरीचू नदी पर स्थित कुरीचू जलविद्युत जलाशय से अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण असम के बारपेटा, नलबाड़ी, बकसा, चिरांग, कोकराझार, धुबरी और दक्षिण सलमारा जिलों में बाढ़ के पानी में बढ़ोतरी हुई है।

बहरहाल, राज्य के कुछ अन्य जिलों में जल स्तर में कमी आई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन (एएसडीएमए) के मुताबिक बाढ़ के कारण 18 जिलों के 2753 गांवों के 34 लाख 92 हजार 734 लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए के अनुसार धुबरी जिले में वृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 75 हो गई है।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर देखें सैनिकों के शौर्य की गाथा:

प्रमुख खबरें

रिकॉर्ड 6th World Cup खेलेंगे Messi-Ronaldo, Bhaichung Bhutia बोले- इनका दबदबा अब भी कायम

आज रात ईरान पर होगा बहुत बड़ा हमला? ट्रंप की सीधी धमकी, तेल भंडारों पर भी कब्ज़े का ऐलान

Bihar Liquor Ban: Minister ने बुलाई High Level Meeting, शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश

इधर PoK में उतरे लाखों लोग! उधर पाकिस्तान पर टूट पड़ा भारत!