हथियार लाइसेंस देने का असम सरकार का फैसला ‘‘अराजकता की ओर खतरनाक कदम’’: गोगोई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2025

असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने राज्य सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को हथियार लाइसेंस देने के फैसले की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह शासन नहीं बल्कि ‘‘अराजकता और जंगल राज’’ की ओर एक ‘‘खतरनाक कदम’’ है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार को कहा था कि असम सरकार ‘संवेदनशील और दूरदराज’ के क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासियों को सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिएहथियार लाइसेंस देगी।

गोगोई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों को हथियार वितरित करने के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के फैसले की कड़ी निंदा करता हूं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस और सीमा पर बलों को मजबूत करने के बजाय, सरकार भाजपा-आरएसएस समर्थकों और स्थानीय आपराधिक गिरोहों के बीच हथियार बांटने पर आमादा है। इससे व्यक्तिगत प्रतिशोध के आधार परहिंसा और अपराध को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों को परेशान किया जाना तय है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें