असम सरकार ने 2022-23 का बजट पेश किया, पुराने वाहनों पर हरित कर का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2022

गुवाहाटी|असम सरकार ने बुधवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 600.36 करोड़ रुपये का घाटे का बजट पेश किया। बजट में पुराने वाहनों पर ‘हरित कर’ लगाने का प्रस्ताव किया गया है।

सरकार का शहरी क्षेत्रों में शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस शुल्क बढ़ाने, वन उत्पादकों के लिए रॉयल्टी और राज्य में सभी वनों में प्रवेश शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बढ़ोतरी कितनी होगी।

नियोग ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य की कुल प्राप्तियां 2,83,914.78 करोड़ रुपये और खर्च 2,83,494.64 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस लिहाज से 420.14 करोड़ रुपये का अधिशेष बनता है।

लेकिन शुरुआती घाटा 1,020.50 करोड़ रुपये है। इस तरह 2022-23 में 600.36 करोड़ रुपये के बजट घाटे का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं