Assam: बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस ने सख्त अभियान, 800 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Oct 03, 2023

बाल विवाह पर नकेल कसते हुए असम पुलिस ने मंगलवार तड़के राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए एक विशेष अभियान में 800 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर घटनाक्रम की जानकारी दी और कहा कि गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, असम पुलिस ने तड़के शुरू हुए एक विशेष अभियान में 800 से अधिक आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chauhan की वजह से टेंशन में आए Himanata Biswa Sarma, जानें कारण

इससे पहले, फरवरी 2023 में बाल विवाह के खिलाफ चलाए गए इसी तरह के अभियान में, बाल विवाह में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से "काज़ियों" और पुजारियों सहित 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री सरमा ने तब यह स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में हर छह महीने में ऐसे अभियान चलाए जाएंगे जब तक कि 2026 तक बाल विवाह का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता।

प्रमुख खबरें

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा