Assam को 2023 में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिले:मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य को 2023 में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 10,000 से अधिक नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है।

शर्मा ने कहा, ‘‘ 2023 में असम में हमारी अग्रणी अनुकूलित प्रोत्साहन नीति के दम पर 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 10,000 से अधिक नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है।’’

योजना के तहत कई प्रोत्साहनों की पेशकश की गई जिसमें 77.1 करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी, 31.77 करोड़ रुपये की बिजली शुल्क प्रतिपूर्ति और 282.25 करोड़ रुपये की पूंजी सब्सिडी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में अमेरिकी चक्रव्यूह! नाकेबंदी तोड़ने की चीनी कोशिश नाकाम, पीछे हटने को मजबूर हुआ रिच स्टारी

Bihar में ऐतिहासिक राजनीतिक उलटफेर, Samrat Choudhary बनेंगे नए मुख्यमंत्री, नीतीश युग का अंत और BJP की पहली ताजपोशी

Chhattisgarh Power Plant Blast: सक्ती में भीषण हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 14 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

अयान अहमद के फोन में मिले 350 अश्लील वीडियो! 180 लड़कियों के शिकार का दावा, दहल गया महाराष्ट्र! Amravati Viral Video Case