मणिपुर में असम राइफल्स ने म्यांमा स्थित ‘सशस्त्र संगठन’ के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

असम राइफल्स ने म्यांमा स्थित एक ‘सशस्त्र संगठन’ के दो कार्यकर्ताओं को बुधवार को मणिपुर के चंदेल जिले में गिरफ्तार किया है। अर्द्धसैनिक बल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने अभियान के तहत ‘‘भारत-म्यांमा सीमा पर सीमा पार उग्रवादी गतिविधि के एक प्रयास को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया’’।

बयान के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों को आगे की जांच के लिए चकपिकरोंग पुलिस को सौंप दिया गया है। मणिपुर मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा से त्रस्त है। इस संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Houston में भारतीय समुदाय ने मनाया 80वां Independence Day, महावाणिज्य दूतावास में फहराया ध्वज

Narendra Modi ने Atal Bihari Vajpayee को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बताया असाधारण राजनेता

Zimbabwe boat accident: करीबा झील से 26 और शव बरामद, मृतक संख्या 72 हुई

Telangana: वन अधिकारी की मौत मामले में 4 गिरफ्तार, बिछाया था बिजली का जाल