असम को इजरायल से सीखना होगा कि दुश्मनों से घिरे होने पर कैसे बचना है, सीएम हिमंत सरमा का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Dec 11, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य को विरोधियों से घिरे रहने के बाद भी जीवित रहने के लिए इजराइल से सबक लेना होगा। सोनितपुर जिले के जमुगुरीहाट में 'स्वाहिद दिवस' के अवसर पर एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि असम की सीमाएं कभी भी सुरक्षित नहीं थीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से इजराइल के उत्थान का अध्ययन करने और देश से सीखने का आह्वान किया कि आत्मनिर्भरता किसी राष्ट्र को आगे बढ़ाने में कैसे चमत्कार कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: 'बीजेपी को ऑक्सीजन प्रदान की गई' बंगाल कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

उन्होंने यह भी कहा कि हमें इतिहास के काले दिनों को नहीं भूलना चाहिए जब असम के 800 से अधिक निर्दोष और देशभक्त लोग अपने प्रिय राज्य के सम्मान को बनाए रखने की कोशिश में मारे गए थे। इस अवसर पर सरमा ने कहा कि राज्य सरकार असम के लोगों की पहचान बनाए रखने और उनका विकास सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सरकार घुसपैठियों के प्रभाव को सीमित करने के लिए परिसीमन की दिशा में भी काम कर रही है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 10 हजार हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।

प्रमुख खबरें

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा

ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban

Congress Nitin Gadkari आवास के बाहर Ethanol ईंधन के खिलाफ प्रदर्शन