देश के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में शुद्ध योगदानकर्ता बनने का प्रयास कर रहा है असम : हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार का प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की आकंक्षा को पूरी करने में उनका राज्य शुद्ध योगदानकर्ता के रूप में उभरे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘16वें वित्त आयोग के सदस्यों और इसके प्रतिष्ठित अध्यक्ष ए पनगरिया जी के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई।’’ शर्मा ने कहा कि उन्होंने आयोग के समक्ष असम के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों और लागतों पर भी प्रकाश डाला, जैसे कि इसका विविधतापूर्ण भूगोल, जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, कई अंतरराष्ट्रीय सीमाएं और जनसांख्यिकीय बदलावों का आसन्न खतरा। वित्त आयोग के सदस्य असम के चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे।

प्रमुख खबरें

मार्च खत्म करने के बाद अचानक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल और प्रियंका, अखिलेश-तेजस्वी भी रहे मौजूद

China Open जीतकर Zheng Qinwen कंधे की चोट के कारण Wuhan Open से बाहर हुईं

Gold Price में गिरावट, दिल्ली में 1,400 रुपये फिसलकर 1.53 लाख रुपये हुआ सोना

EU ने Russia के हथियार उद्योग से जुड़े 1600 लोगों और कंपनियों पर लगाए नए प्रतिबंध