असम ने लॉकडाउन बढ़ाने के केंद्र के निर्णय का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

गुवाहाटी। असम सरकार ने लॉकडाउन को चार मई से और दो हफ्ते के लिए बढ़ाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया। हालांकि उसने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ढील की वह समीक्षा करेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह कहा गया। 

इसे भी पढ़ें: भविष्य में बंद की अवधि तय करेगा भारतीय अर्थव्यवस्था की चाल:D&B

सरकार ने देशभर में चार मई से लॉकडाउन को और दो हफ्ते के लिए बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की जिसमें हवाई, रेल एवं अंतर राज्यीय परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा लेकिन जिलों को रेड, ऑरेंज तथा ग्रीन जोन में बांटने के बाद जोखिम के आधार पर कुछ गतिविधियों की इजाजत दी जाएगी। देशभर में सभी शैक्षिणक संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियां बंद रहेंगी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा