MP में विधानसभा स्थगित लेकिन जंग जारी, शिवराज ने कराई 106 विधायकों की परेड

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2020

मध्य प्रदेश की विधानसभा के फ्लोर पर सत्ता का टेस्ट फिलहाल तो टल गया है। लेकिन सियासत की जंग लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 106 विधायकों की राज्यपाल लालजी टंडन के सामने परेड करवाई और समर्थन की सूची सौंपी। इस दौरान राज्यपाल ने विधायकों को भरोसा दिया कि वह संविधान के अनुसार कार्रवाई करेंगे। लालजी टंडन ने कहा कि विधायकों के अधिकारों का हनन नहीं होगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुमत बीजेपी के पास है और वो प्रदेश में सरकार बना रही है। एमपी सरकार रणछोड़ दास बन गई है और इसे अब कोरोना भी नहीं बचा पाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश की सियासत ने आज एक और बड़ी करवट ली जब राज्य में विधानसभा की कार्यवाही को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यानी सोमवार को कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट की परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ा। मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को कोरोना वायरस के चलते स्थगित किया गया। जिसके बाद फ्लोर टेस्ट में देरी के विरोध में भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। सुनवाई के दौरान भाजपा सुप्रीम कोर्ट से यह मांग करेगी कि स्पीकर को जल्द फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिए जाएं। इसके अलावा अगर स्पीकर अगले 10 दिन के भीतर बागी विधायकों को अयोग्य करार देते हैं तो भी मामला हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जा सकता है। कोर्ट में इस मामले पर कल सुनवाई होगी। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज