Assembly Election 2023: कहीं कांटे की टक्कर तो कहीं एकतरफा मुकाबला, जानें Exit polls के अनुमान

By अंकित सिंह | Nov 30, 2023

2024 के आम चुनाव से पहले 2023 के आखिर में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बेहद अहम थे। इन्हें 2024 का सेमीफाइनल माना जा रहा था। दावा किया जा रहा था कि इन विधानसभा चुनावों में जिस पार्टी को सबसे ज्यादा सफलता मिलेगी, उसके लिए 2024 की राह आसान हो सकती है। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में चुनाव हुए थे। इन पांचो ही चुनावी राज्यों के आज एग्जिट पोल आ गए हैं। हालांकि, एग्जैक्ट पोल तीन दिसंबर को आएंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक कई राज्यों में सत्ता बरकरार रहने की उम्मीद जताई गई है तो वहीं कुछ राज्यों में सत्ता परिवर्तन भी हो सकता है। 

राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को डाले गए वोट के एग्जिट पोल आ गए हैं। एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 80 से 100 सीटें मिलेगी जबकि अन्य के खाते में 9 से 18 सिम जा सकती हैं। टाइम्स नाउ ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा के 108 से 128, कांग्रेस को 56 से 72 और अन्य को 13 से 21 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल ने कांग्रेस को राज्य में 94-104 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा- 80-90 सीटें जीत सकती है। सी-वोटर के मुताबिक भाजपा को 94-114, कांग्रेस को 86-106 और अन्य के खाते में 9-19 मिल सकती हैं। 

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुानव के एक्जिट पोल की बात करें तो इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि बीजेपी को 36-46 सीटें मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों को करीब 1-5 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल का दावा है कि कांटे की टक्कर में बीजेपी 30-40 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस 46-56 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रख सकती है। एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ पार्टी को 41 से 53 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल करने का अनुमान है। बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिल सकती है। 

तेलंगाना

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर कांग्रेस को खुशखबरी मिलती दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे को देखे तो कांग्रेस को 60 से 70 सीटें मिल सकती है जबकि बीआरएस को 37 से 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं अन्य के खाते में जिसमें एआईएमआईएम और बीजेपी भी शामिल है उसे 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस पार्टी केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सत्ता छीन सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 5-7 निर्वाचन क्षेत्र जीतने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में बदलेगा राज या रिवाज? एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर

मिजोरम

मिजोरम की बात करें तो यह टाइम्स नाउ ईटीजी के मुताबिक MNF को 14 से 18 सीटें, ZPM को 10 से 14 सीटें और अन्य को 9 से 15 सीटें मिल सकती हैं। वही, एबीसी वोटर के मुताबिक MNF को 15 से 21 सीटें, ZPM को 12 से 18 सीटें और अन्य को 0 से 10 सीटें मिल सकती हैं। जन की बात के मुताबिक के MNF को 10 से 14 सीटें, कांग्रेस को 5 से 9 सीटें, ZPM को 15 से 25 सीटें और भाजपा को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio

Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत