पांचों राज्यों में कांग्रेस आगे, पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू, राहुल के आये अच्छे दिन

By नीरज कुमार दुबे | Dec 11, 2018

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस सभी राज्यों में बढ़त बनाये हुए है। इसको देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित होना शुरू हो गये हैं और राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं। राहुल गांधी के लिए आज का दिन खास इसलिए भी है क्योंकि पिछले वर्ष वह आज ही के दिन यानि 11 दिसंबर को ही पार्टी के अध्यक्ष बनाये गये थे।

इसे भी पढ़ें- गहलोत, पायलट और सीपी जोशी जीत की ओर बढ़े, अब कांग्रेस किसे बनाएगी CM ?

राहुल गांधी के लिए यह विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण थे क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और उसके पहले कांग्रेस में जान फूंकना बहुत जरूरी था। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस ने लगातार विधानसभा चुनावों में हार का मुंह देखा है लेकिन पिछले कुछ उपचुनावों से उसने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया और अब पांचों राज्यों में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन होता दिख रहा है।

इन चुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनने की संभावनाएं भी अब बलवती हो जाएंगी और जो दल अब तक महागठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को देने का विरोध कर रहे थे वह पीछे हटेंगे।

विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने भाजपा शासित राज्यों में कथित भ्रष्टाचार, राफेल मुद्दा और किसानों की स्थिति को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया था। राहुल ने पांचों राज्यों में जमकर प्रचार किया था और मंदिर-मंदिर गये थे और अपना गौत्र तक बताया था।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा