विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जम्मू-कश्मीर में 3 तो हरियाणा में एक चरण में डाले जाएंगे वोट, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

By अंकित कुमार | Aug 16, 2024

चुनाव आयोग ने आज हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं हरियाणा में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। दोनों ही राज्यों के नतीजे एक ही दिन 29 सितंबर को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 18 सितंबर को होगा। जबकि दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 90 सीटों के लिए होंगे, जिनमें से 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में मतदाता मतदान का हवाला देते हुए कुमार ने कहा कि घाटी एक नए शिखर पर पहुंच गई है, जहां मतदान में भागीदारी में 30 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि बताया कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें से 74 सामान्य और 16 आरक्षित (एसटी-9, एससी-7) हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 87 लाख से ज़्यादा मतदाता हिस्सा लेंगे। अंतिम मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि हमने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया और वहां चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। जम्मू-कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वे चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते थे। लोग चाहते हैं कि वहां जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि लोग न केवल बदलाव चाहते हैं बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी आवाज भी बुलंद करना चाहते हैं। उम्मीद और लोकतंत्र की यह झलक दिखाती है कि लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं। वे अपनी किस्मत खुद लिखना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में बुलेट के बजाय बैलेट को चुना।

प्रमुख खबरें

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट