गिलगित-बाल्टिस्तान की विधानसभा ने मंजूर किया पाक प्रांत बनाने का प्रस्ताव, भारत ने किया विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

इस्लामाबाद। गिलगित-बालतिस्तान की विधानसभा ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक संयुक्त प्रस्ताव मंजूर करते हुएपाकिस्तान की संघीय सरकार से क्षेत्र को प्रांत का दर्जा देने और संसद तथा अन्य संवैधानिक निकायों में प्रतिनिधित्व देने को कहा है। गिलगित-बालतिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा। खुर्शीद खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। विपक्ष के नेता पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अमजद हुसैन, पाकिस्तान मुस्लीम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद, मजलिस वहदातुल मुसलमीन (एमडब्ल्यूएम) के सदस्य मोहम्मद काजिम और जमीयत उलेमा-ए-इंसाफ (जेयूआई-एफ) के नेता रहमत खलीफ ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में टीकाकरण के बाद हुई बुजुर्ग की मौत, परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

मुख्यमंत्री खान ने कहा, ‘‘संवैधानिक अधिकार की मांग गिलगित-बालतिस्तान के लोगों की सर्वसम्मत मांग है ना कि किसी खास पार्टी या व्यक्ति की। इस मुद्दे पर हमने जो एकजुटता दिखायी उसे संघीय स्तर पर भी दिखानी होगी।’’ प्रधानमंत्री इमरान खान ने गिलगित-बालतिस्तान का दर्जा बदलने को लेकर सिफारिशें करने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। पिछले साल एक नवंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था कि अवैध तौर पर कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव के पाकिस्तान के प्रयास को भारत कड़ाई से खारिज करता है और उससे ऐसे इलाके को तुरंत खाली करने के लिए कहता है।

प्रमुख खबरें

Congress PM residence protest: राहुल गांधी-अखिलेश यादव को पुलिस ने किया डिटेन, AAP ने कांग्रेस और BJP के बीच जुगलबंदी का लगाया आरोप

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग

Monsoon में क्यों उठती है Romance की तलब? क्यों जरूरत से ज्यादा याद आता है पार्टनर?

जांच समिति के सुझाव (व्यंग्य)