Rajasthan: अनूपगढ़ नगरपालिका के सहायक लेखाधिकारी समेत तीन कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को अनूपगढ़ नगरपालिका के सहायक लेखाधिकारी, ‘स्टोरकीपर’ और कम्प्यूटर ऑपरेटर को 48,000 रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म के लंबित बिल का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। रुपए नहीं देने पर भुगतान नहीं करने की धमकी दी जा रही है। बयान में बताया गया कि आज कार्रवाई के दौरान टीम ने तीनों आरोपियों को परिवादी से 48,000 रुपए बतौर रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

IRCTC का बंपर ऑफर! मात्र 15 हजार में करें Goa की सैर, इस Rail Tour Package में सब कुछ मिलेगा

Health Tips: हीटवेव अलर्ट में यह गलतियां शरीर को पहुंचा सकती हैं नुकसान, रखें ध्यान

Tamil Nadu Double Murder पर Annamalai का वार, बोले- Vijay सरकार जश्न में डूबी!

लेट नाइट होने वाली क्रेविंग को हैंडल करने में मदद करेंगे ये हैक्स