बिहार में सहायक उप निरीक्षक का शव बैरक की छत से लटका मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

बिहार के गया जिले में रविवार को एक 50 वर्षीय सहायक उप-निरीक्षक का शव बैरक की छत से लटकता मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृत सहायक उप निरीक्षक की पहचान सारण राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है जो गयाजी जिले के रहने वाले थे।

गयाजी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने कहा, ‘‘सिंह बिहार सैन्य पुलिस में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।’’

सिंह की बहन द्वारा किसी गड़बड़ी की आशंका जताए जाने की खबरों पर अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार के किसी भी सदस्य से लिखित शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिए जायेंगे।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर