बैंक प्रमुखों का वित्त मंत्री को आश्वासन: बैंक सेवाओं में नहीं आयेगी रुकावट, सभी शाखायें खुलेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ अलग अलग बातचीत हुई है। बातचीत में बैंकों ने वित्त मंत्री को बिना किसी रुकावट के बैंक सेवायें जारी रखने और सभी बैंक शाखायें खुली रखने का आश्वासन दिया। सीतारमण ने मुश्किल की इस घड़ी में बैंकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि कोराना विषाणु संक्रम के चलते लागू सार्वजनिक पाबंदीके समय में भी बैंक आगे आकर लोगों को बिना किसी बाधा के जरूरी सेवायें उपलब्ध करा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में बैंक शाखायें बंद होने और बैंक सेवायें उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आने के बाद वितत मंत्री ने शनिवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक प्रमुखों उनके प्रतिनिधियों से फोन पर अलग अलग बातचीत की। उन्होंने बैंकों को यह आश्वासन भी दिया कि वह राज्यों से बात कर यह सुनिश्चित करेंगी कि बैंक कर्मचारियों, नकदी वाहनों, बैंक सहयोगी और बैंक केन्द्रों के आने जाने में किसी तरह की रोक टोक नहीं होनी चाहिये। वित्त मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी ट्वीट के मुताबिक सीतारमण ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक एक कर संपर्क किया। उन्होंने स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, केनारा बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, महाराष्ट्र बैंक, आंध्र बैंक, सैंटूल बैंक और कार्पोरेशन बैंक सहित तमाम बैंकों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों से बातचीत कर बैंकिंग सेवाओं की जानकारी ली। वित्त मंत्री ने निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधियों से भी संपर्क साधा और उनसे देशभर में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुये हुये बैंकिंग सेवाओं को बिना किसी रुकावट के जारी रखने का आग्रह किया। सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुये उनसे बाधारहित बैंकिंग सेवायें जारी रखने के प्रयास तेज करने को कहा है। इस दौरान वित्तीय सेवाओं के सचिव देबाशीष पांडा, संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा और सुचिंद्रा मिश्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने बैंक प्रमुखों से एटीएम, बैंक शाखाओं और दूर दराज इलाकों में बैंकों के लिये काम करने वाले बैंक मित्रों के पास पर्याप्त नकदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है। इस बीच वित्त मंत्री के निर्देश के बाद वित्तीय सेवा विभाग ने एक नया ट्विटर हैंडल ‘@डीएफएसफाइट कोरोना’ भी शुरू किया है। बैंक ग्राहकों को अपनी शिकायतें सीधे मंत्रालय तक पहुंचाने के लिये यह एक जरिया होगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत की आर्थिक वृद्धि 2020-21 में दो प्रतिशत घट सकती है: यशवंत सिन्हा

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra