देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक दिन में 23% बढ़े मामले, 30 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

नयी दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,506 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 4,34,33,345 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,602 हो गई है। सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 30 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 5,25,077 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है जबकि कोविड से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले मरीजों की दर 98.56 प्रतिशत है। पिछले एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,902 का इजाफा हुआ है।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन