Kenya में बाढ़ से कम से कम 13 लोगों की मौत, करीब 15,000 विस्थापित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2024

 केन्या के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी तथा करीब 15,000 लोग विस्थापित हो गए। मौसम विज्ञानियों ने जून तक और बारिश होने की आशंका जतायी है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने केन्या रेड क्रॉस सोसायटी के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण करीब 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें मार्च के मध्य से देशभर में भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ से विस्थापित तकरीबन 15,000 लोग शामिल हैं।

इस पूर्वी अफ्रीकी देश में बारिश के पिछले मौसम में बाढ़ के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी। केन्या रेड क्रॉस सोसायटी ने बताया कि बाढ़ के कारण पांच प्रमुख सड़कों का शेष हिस्सों से संपर्क टूट गया है जिसमें उत्तरी केन्या में गैरिसा रोड भी शामिल है जहां 51 यात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को बह गयी थी।

सभी यात्रियों को बचा लिया गया था। केन्या के आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लामू, ताना रिवर और गैरिसा काउंटी के निवासियों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है और उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक बारिश का मौसम अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है और जून में बारिश कम होना शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती

Shaheen Bagh में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका मुक्त, गर्म इस्त्री से दागने और प्रताड़ना का आरोप

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल