उत्तरी माली में ड्रोन हमले में कम से कम 21 नागरिक मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

अल्जीरियाई सीमा के पास उत्तरी माली के एक गांव पर रविवार को हुए हवाई हमलों में 11 बच्चों सहित 21 नागरिक मारे गए। तुआरेग बहुल स्वतंत्रता समर्थक समूहों के गठबंधन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

गांव में मौजूद विद्रोही गठबंधन के प्रवक्ता मोहम्मद एल्माउलौद रमदान ने बयान में कहा, ‘‘इन आपराधिक हमलों में 21 नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें 11 बच्चे और फार्मेसी मैनेजर शामिल हैं, दर्जनों लोग घायल हुए हैं और भारी मात्रा में सामान की क्षति हुई है।’’

राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में माली के सशस्त्र बलों ने हमलों की पुष्टि की। बयान में कहा गया, ‘‘सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने 25 अगस्त 2024 की सुबह तिनजाउआतिन सेक्टर में हवाई हमलों की पुष्टि की है। इन हमलों में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया।

प्रमुख खबरें

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत

Gautam Adani Birthday: Hindenburg से Asias Richest तक, Gautam Adani की Unstoppable Comeback Story