मिसिसिपी के 26 सांसदो को हुआ कोरोना, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

जैकसन (अमेरिका)। अमेरिका के मिसिसिपी में कई सांसद कोविड-19 से पीड़ित हैं। जन स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कम से कम 26 सांसद और मिसिसिपी की राजधानी में काम करने वाले अन्य 10 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मिसिसिपी सदन का वार्षिक सत्र एक जुलाई को ही खत्म हुआ है। इनमें से लेफ्टिनेंट गवर्नर डेल्बर्ट होज़मैन और हाउस स्पीकर फिलिप गुन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। वे घर पर पृथक रह रहे हैं। यहां लोगों का मास्क नहीं पहनना और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करना तेजी से बढ़ते मामलों की मुख्य वजह है। संक्रमितों की संख्या इससे अधिक होने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह