अमेरिका में भीषण तूफान के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025

अमेरिका के समूचे मध्य-पश्चिम और दक्षिण भाग में तूफान के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 18 लोगों की मौत केंटुकी में आए बवंडर के कारण हुई।

बेशियर ने बताया कि राज्य की दो दर्जन सड़कों के कुछ हिस्से बंद कर दिए गए हैं और कुछ को फिर से खोलने में कई दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। मिसौरी में भी कई लोगों की मौत हुई है।

मिसौरी के सेंट लुईस की मेयर कारा स्पेंसर ने बताया कि उनके शहर में पांच लोगों की मौत हो गई, 38 लोग घायल हो गए और 5,000 से अधिक मकान प्रभावित हुए। ये तूफान शुक्रवार को आई भीषण मौसम प्रणाली का हिस्सा थे जिसके कारण विस्कॉन्सिन में बवंडर आया, ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ा तथा टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं चलीं।

शुक्रवार अपराह्न आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के खंभे गिर गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। स्पेंसर ने कहा, ‘‘यह वाकई विनाशकारी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत