Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग लापता हो गए। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्राजील में आई इस भीषण बाढ़ के कारण कई शहर तबाह हो गए और हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह एक साल में चौथी ऐसी पर्यावरणीय आपदा है।

इससे पहले 2023 में जुलाई, सितंबर और नवंबर में भी बाढ़ आई थी जिनमें कुल 75 लोग मारे गए थे। ब्राजीलियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, राज्य में आई बाढ़ 1941 की ऐतिहासिक बाढ़ से भी भीषण है।

एजेंसी ने कहा कि कुछ शहरों में जल स्तर तब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जब से इसे दर्ज करना शुरू किया गया है। जलस्तर लगभग 150 साल पहले से दर्ज करना शुरू किया गया था।

रक्षा एजेंसी के अनुसार, बाढ़ में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग अब भी लापता हैं तथा 24,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है। उसने बताया कि बाढ़ के कारण पूरे राज्य में विद्युत आपूर्ति, संचार सेवा और जल आपूर्ति बाधित हो गई है।

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेड मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

Uttar Pradesh : Gautam Buddha Nagar में हिरासत में युवक की आत्महत्या मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

यूपी गैंगस्टर्स एक्ट के तहत मामले, आरोप पत्र को रद्द करने की याचिका, सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट

भारत को पाकिस्तान जैसा बनाना चाहती है बीजेपी, शिवसेना में फूट पर आदित्य ने क्या कहा?