अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, कम से कम पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2025

उत्तरी अफगानिस्तान में रविवार देर रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 143 अन्य लोग घायल हो गए। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने बताया कि हताहत हुए लोग समांगन प्रांत में थे। उन्होंने बताया कि अधिकतर घायलों को मामूली चोटें आई हैं और शुरुआती इलाज के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

भूकंप का असर अफगानिस्तान के कई प्रांतों में महसूस किया गया। तालिबान सरकार के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इससे पहले सात अक्टूबर 2023 को 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद आए तेज झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

SC से झटका मिलने के बाद Meenakshi Natarajan बोलीं, यह लोकतंत्र और संविधान के लिए एक आघात है

राम मंदिर के चंदे में घपले की कहानी, क्या सच में चढ़ावे से चंपत हो गए 7 करोड़ रुपए?

Lucknow: परीक्षा धांधली पर Cockroach Janta Party का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफ़े की मांग

Tripura में निवेश की बहार, CM Manik Saha का ऐलान- 30,000 करोड़ के Investment Proposals मिले