उत्तरी सीरिया के बाजार में विस्फोट, कम से कम नौ लोगों की मौत, दर्जनों घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

बेरूत। उत्तरी सीरिया में तुर्की समर्थित विपक्षी लड़ाकों के कब्जे वाले एक शहर के भीड़-भाड़ वाले बाजार में शुक्रवार को एक रॉकेट हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। युद्ध पर नजर रखने वाली एक विपक्षी संस्था और एक पराचिकित्सक समूह ने यह जानकारी दी। अल-बाब में किए गए इस हमले से कुछ ही दिन पहले तुर्की के हवाई हमलों में कम से कम 11 सीरियाई सैन्य कर्मियों और अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: काले झंडों-अंडों के साथ मेरे खिलाफ विरोध था ‘राज्य प्रयोजित’: सिद्धरमैया

इस पराचिकित्सक समूह ने कहा कि उसके सदस्यों ने कुछ घायलों और शवों को बाहर निकाला। सीरिया में किसी हमले के तत्काल बाद विभिन्न संस्थाओं द्वारा बताई गई मृतक संख्या में अंतर कोई नयी बात नहीं है। सीरिया में मार्च 2011 में शुरू हुए संघर्ष में हजारों लोग मारे गए हैं और देश की आधी आबादी विस्थापित हो गई है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान

Arsenal का पुराने जमाने का फुटबॉल पड़ा भारी, Champions League Final में हार के बाद रणनीति पर उठे गंभीर सवाल।

Football जीत के बाद जल उठा Paris, जश्न के दौरान भड़की हिंसा, 22 हजार Police जवान सड़कों पर।

Penalty Shootout में टूटा Arsenal का सपना, PSG लगातार दूसरी बार बना Europe का चैंपियन