उत्तरी सीरिया में विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में हुए एक विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विस्फोट के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि विस्फोट गोला-बारूद के एक डिपो में हुआ।

सीरियाई नागरिक सुरक्षा दल व्हाइट हेल्मेट्स ने बताया कि विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। यह विस्फोट बृहस्पतिवार को इदलिब के उत्तर में मारात मिसरिन शहर में हुआ।

व्हाइट हेल्मेट्स ने एक बयान में कहा,‘‘यह केवल उन लोगों की मृत्यु का आंकड़ा है जिनके शवों को सीरियाई नागरिक सुरक्षा दल द्वारा बरामद किया गया है। मलबे में फंसे हुए लोगों की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री