त्रिपोली में रॉकेट हमले में कम से कम दो नागरिकों की मौत: आपात सेवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

त्रिपोली। त्रिपोली के अलग-अलग हिस्सों में रॉकेट गिरने की कई घटनाओं में कम से कम दो नागरिकों की मौत हो गई । आपात सेवा ने लीबिया की राजधानी में यह जानकारी दी है। आपात सेवा के एक प्रवक्ता ओसामा अली ने बताया कि इसमें चार अन्य लोग घायल भी हो गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मरने वाले की संख्या के बारे में यह अभी ‘‘प्रारंभिक’’ सूचना है।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने लीबिया में युद्ध तुरंत रोकने की अपील की

जनरल खलीफा हफ्तार के इस महीने की शुरुआत में त्रिपोली पर कब्जे के लिए हमले की शुरूआत के बाद विस्फोटों की ये घटनाएं हुई हैं। शहर में कम से कम सात शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: लीबियाई प्रधानमंत्री ने प्रतिद्वंद्वी पर धोखा देने का लगाया आरोप: त्रिपोली संघर्ष

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर के दक्षिण में अबू सलीम जिले के ऊपर घना धुंआ उठते हुये देखा गया। इस शहर पर कई रॉकेट दागे गये। यह पहली बार है जब मध्य त्रिपोली में संघर्ष की घटनाएं देखने को मिली हैं। हालांकि, रात के दौरान शांति बनी रहती है। किसी भी समूह ने रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

इंग्लैंड, बांग्लादेश , दक्षिण अफ्रीका में अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच टेस्ट खेलेगा पाकिस्तान

राजस्थान के राजसमंद में विदेशी नागरिक की मकान की बालकनी से गिरकर मौत

Mumbai में NCB ने किया अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

भारत एवं कनाडा के रिश्ते खतरनाक मोड़ पर