Mexico के मिचोआकान राज्य में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत, सात घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

मेक्सिको के मिचोआकान राज्य में एक स्थानीय पुलिस थाने के बाहर विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। स्थानीय एवं संघीय सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोआहुआयाना पुलिस के कमांडर हेक्टर जेपेदा ने शनिवार को कहा कि विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई जबकि घायलों में आम लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विस्फोट स्थल से काफी दूर पड़े मिले।

मिचोआकान में सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने को लेकर रामिरेज बेडोल्ला और शिनबाम की आलोचना हुई है, जहां कई मादक पदार्थ गिरोह इलाके पर कब्जा करने के लिए आपस में लड़ रहे हैं और स्थानीय लोगों को आतंकित कर रहे हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि विस्फोटक उपकरण से विस्फोट हुआ, लेकिन उसने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल