20 साल की उम्र में Millie Bobby Brown ने मंगेतर Jake Bongiovi से की शादी, Hamptons में समय बिता रहा है कपल

By एकता | May 29, 2024

हॉलीवुड अभिनेता जॉन बॉन जोवी ने अपने बेटे जेक बोंगियोवी और अभिनेत्री मिल्ली बॉबी ब्राउन की शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने हॉलीवुड के चर्चित जोड़े की शादी की ख़बरों की पुष्टि की। 'बीबीसी के द वन' शो में अभिनेता ने इस बात की पुष्टि की है। बॉन जोवी ने कहा, 'वे बहुत अच्छे हैं। वे बिल्कुल शानदार हैं। यह एक बहुत ही छोटी पारिवारिक शादी थी, और दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही थी, और जेक बहुत खुश है। यह सच है।'


द सन के अनुसार, मिल्ली और जेक की शादी में परिवार के अलावा दोनों के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि जोड़ा इस साल के अंत में एक बड़े समारोह के आयोजन की योजना बना रहा है। इसके अलावा जोड़े की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ये तस्वीरें हैम्पटन की हैं, जहाँ शादी के बाद मिल्ली और जेक एक-दूसरे के साथ समय बीता रहे हैं।


 

इसे भी पढ़ें: Bvlgari Aeterna के इवेंट में शामिल हुईं Priyanka Chopra, ऑफ शोल्डर गाउन के साथ पहना 200 कैरेट के हीरे का हार


PEOPLE ने 24 मई को उनकी शुक्रवार की सैर की तस्वीरें साझा की, जिसमें दोनों को मजे करते देखा गया। 27 मई को फिर से कैजुअल कपड़ों में जोड़े को शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। बता दें, ब्राउन ने अप्रैल 2023 में बोंगियोवी के साथ अपनी सगाई की घोषणा इंस्टाग्राम पर दोनों की एक तस्वीर के साथ की, जिसमें वह अपने बाएं हाथ में हीरे की अंगूठी पहने हुए दिखाई दे रही थीं।

 

इसे भी पढ़ें: Joe Jonas की पत्नी कहलाने से थी Sophie Turner को नफरत, इंटरव्यू में अभिनेत्री ने पहली बार की अपने तलाक पर बात, जानें क्या कुछ कहा


नवंबर 2021 में लंदन आई फेरिस व्हील पर ली गई एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करके मिल्ली ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की घोषणा की थी। लगभग तीन साल बाद अभिनेत्री ने जेक के साथ सगाई की।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील