झारंखड में प्रियंका गांधी ने कहा, ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

पाकुड़ (झारखंड)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्वविद्यालय परिसरों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने। गांधी ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाकाम होने का दावा करते हुए कहा कि सरकार अब संशोधित नागरिकता कानून लाई है, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें: सीएए से सिर्फ़ घुसपैठियों को चिंता करने की ज़रूरत, किसी और को नहीं: जावडेकर

प्रियंका ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार एक भूमि बैंक बनाकर उसे अमीरों को दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा की रक्षा करती है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिये 20 दिसंबर को मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर