अटल जी का रवैया अलग था, आज देश का माहौल बिगड़ा हुआ है: जावेद अख्तर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

भोपाल। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शाप से एक देशभक्त अफसर शहीद हो सकता है तो मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को सुझाव दूंगा कि इनके (प्रज्ञा) शाप को हाफिज सईद और दूसरे आतंकियों पर इस्तेमाल करें, ताकि वे (आतंकवादी) एक साथ खत्म हो जाएं। महाराष्ट्र एटीएस चीफ हेमंत करकरे के बारे में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बयान पर पूछे गये एक सवाल पर जावेद ने कहा, ‘‘जब प्रज्ञा के शाप से एक देशभक्त अफसर शहीद हो सकता है तो ऐसे शाप को राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल करना चाहिए।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को ये सुझाव दूंगा कि इनके शाप को हाफिज सईद और दूसरे आतंकियों पर इस्तेमाल करें। इससे आतंकवादी एक साथ खत्म हो जाएंगे।’ जब उनसे सवाल किया गया कि आपको मोदीजी की कौन सी बात पसंद नहीं है, इस पर जावेद ने कहा, ‘‘मोदी एवं उनके सहायक अमित शाह (भाजपा अध्यक्ष) मुझे पसंद नहीं हैं।’’

हालांकि, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अटलजी का रवैया अलग था। आज देश का माहौल बिगड़ा हुआ है। आज भाजपा की यह विचारधारा है कि अगर तुम हमारे साथ नहीं, तो तुम राष्ट्र विरोधी हो। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का नहीं हूं और न कांग्रेस का होऊंगा। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार देखते हैं, तो इस पर जावेद ने कहा, ‘‘नहीं। अभी तक मुझे ऐसा लगा नहीं कि वह प्रधानमंत्री हो जाएं। मैंने ऐसी कोई बात नहीं देखी है। यह कोई प्रेसिडेंशियल चुनाव नहीं हो रहा है कि या तो ये बनेंगे प्रधानमंत्री या वो बनेंगे। प्रधानमंत्री के लिए थोड़ी लड़ता है कोई। आप (प्रत्याशी) तो लड़ते हैं सांसद के लिए।’’

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा