होटल से उठाकर खाया समोसा, व्यक्ति को गवानी पड़ी जान, दुकानदार ने पीट-पीट कर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होटल से समोसा उठाकर खाने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने विनोद अहिरवार नामक व्यक्ति के सिर पर डंडे से कथित प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। छोला मंदिर पुलिस थाना प्रभारी अनिल सिंह मौर्य ने सोमवार को बताया कि यह घटना शहर के छोला क्षेत्र के शंकर नगर में रविवार शाम को हुई। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विनोद अहिरवार (40) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें: दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 658 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,160 के करीब

इससे उसकी दुकानदार और उसके लड़के के साथ बहस होने लगी, जो मारपीट में बदल गई। उन्होंने कहा कि इसी बीच, आरोपियों ने विनोद के सिर पर डंडे मार दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। मौर्य ने बताया कि विनोद को सिर पर अंदरूनी चोट लगी थी।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार