आठवले का दावा, महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीट पर जीत हासिल करेगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

नागपुर। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में उन सभी पांच सीट पर जीत हासिल करेगी, जिन पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह चुनाव सोमवार को होना है। आठवले ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बनाई गई योजना ने भाजपा को तीसरी सीट पर जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि फडणवीस की योजना विधान परिषद चुनाव में भी काम आएगी। 

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना: भूपेश बघेल का सवाल- क्या सैनिक भर्ती करने के लिए सरकार के पास नहीं हैं पैसे?

सत्तारूढ़ शिवसेना के स्थापना दिवस के बारे में पूछे जाने पर आठवले ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फिर से भाजपा और उनकी पार्टी आरपीआई (ए) के साथ गठजोड़ करना चाहिए क्योंकि ‘‘भीम शक्ति और शिव शक्ति को दोबारा साथ आना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यदि शिवसेना साथ नहीं आती है तो भी आरपीआई (ए) भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। 

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की