Azam Khan से मिलने पहुंचा अतीक अहमद! मच गया हड़कंप, जिसने देखा यकीन नहीं हुआ, जानें क्या है पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2025

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए। आजम खान की रिहाई के बाद से ही सपा से लेकर भाजपा तक के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। अखिलेश ने तो साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में आने पर आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिये जाएंगे। वहीं हालांकि खुद आज़म खान ने रिहाई के बाद मीडिया के सवालों पर बहुत सफाई से कहा कि अभी-अभी जेल से निकला हूं, अभी बात (अखिलेश यादव से) नहीं हुई। लेकिन तमाम बयानबाजी के दौर के बीच अगर आपसे ये कहा जाए कि आजम खान से मिलने अतीक अहमद पहुंचे तो आप चौंक जाएंगे। लेकिन ऐसा सोशल मीडिया पर लगातार चल रहा है। आपको बता दें कि अतीक अहमद की मौत हो चुकी है। दो साल पहले 15 अप्रैल को तीन हमलावरों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्‍टडी में गोली मारकर हत्‍या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: आजम खान कहीं भी जाएं, सपा-बसपा की 2027 में हार पक्की: केशव प्रसाद मौर्य का दावा

कई मामलों का सामना कर रहे आजम खान के लगभग दो साल की कैद के बाद जमानत पर जेल से रिहा हुए। खान के लिए रिहाई आदेश जारी किया गया, जिसमें उन्हें अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों में ज़मानत मिल गई। इससे 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के सीतापुर जेल से रिहा होने के कुछ मिनट बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को विश्वास है कि अदालत न्याय करेगी और पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले समय में कोई भी झूठा मामला दर्ज नहीं किया जाएगा और भाजपा द्वारा कोई अन्याय नहीं किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। मैं इसके लिए न्यायालय का आभार व्यक्त करता हूँ। हम समाजवादियों को विश्वास था कि न्यायालय न्याय करेगा। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा कोई भी झूठा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और कोई अन्याय नहीं होगा; एक अधिकारी को लगातार सेवा विस्तार दिया जा रहा था। यह समाजवादियों के लिए खुशी की बात है कि वह रिहा हो गए हैं। 

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव, अब इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

यह FCRA Bill वापस लिया जाए! Priyanka Gandhi का सरकार पर करारा हमला

संसदीय समिति की रिपोर्ट से उठते सवाल- प्राइवेट अस्पतालों और स्कूलों की लूट पर कब लगेगी लगाम?

Hardik Pandya की कप्तानी शर्त पर GT ने मोड़ा मुंह, IPL ट्रेड अटका!