Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक अहमद का बेटा असद, शूटर गुलाम भी मारा गया, 5-5 लाख का दोनों पर था इनाम

By अंकित सिंह | Apr 13, 2023

उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर हो गया है। यूपी एसटीएफ की टीम ने असद का एनकाउंटर किया है। असद के साथ उसका सहयोगी गुलाम भी मारा गया है। दोनों पर पांच-पांच का इनाम था। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिंदा पकड़ने की कोशिश हुई। अतीक का बेटा असद लगातार फरार चल रहा था। उमेश पाल हत्याकांड मामले में उसका नाम आया था। जिसके बाद उसके ऊपर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था। 

यूपी STF ने अपने बयान में बताया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। 

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण