Atishi ने BJP को बताया गाली-गलौज पार्टी, बोलीं- उनके पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा और चेहरा नहीं

By अंकित सिंह | Jan 09, 2025

सीएम आतिशी ने आज गोविंदपुरी इलाके में AAP चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस 'गाली-गलौज' पार्टी के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा, नैरेटिव या सीएम चेहरा नहीं है। इनका एक ही काम है- अरविंद केजरीवाल को गालियां देना। मुझे लगता है कि दिल्ली के लोगों के लिए निर्णय लेना बहुत आसान होगा। इससे पहले उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि कड़कड़ाती हुई ठंड में, भाजपा की केंद्र सरकार ने, नरेला में झुग्गियाँ तोड़ दीं। महिलाएँ और बच्चे सड़क पर आ गए हैं। भाजपा वाले झुग्गीवासियों से इतनी नफ़रत क्यों करते हैं?

इसे भी पढ़ें: INDIA Bloc में बढ़ी खटपट, तेजस्वी यादव बोले- लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था गठबंधन

आतिशी ने अपने इस नये पत्र में नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा फिर उठाया तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त से तत्काल मुलाकात के लिए समय देने का आग्रह किया। पत्र में कहा गया है, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 दिन से भी कम समय बचा है, इसलिए इस मामले पर सर्वोच्च प्राथमिकता से विचार किया जाना चाहिए। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों को बनाये रखने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग पर भरोसा करते हैं।’’ उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘एक बार फिर, मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगी कि दिल्ली विधानसभा के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कृपया जल्द से जल्द एक मुलाकात का समय दें।’’ 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !