आतिशी ने एक सप्ताह में 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य पूरा करने के बाद चंदा अभियान बंद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा के जरिए 40 लाख रुपये सफलतापूर्वक जुटाने के बाद रविवार को अपना ‘‘डोनेट फॉर आतिशी’’ अभियान बंद कर दिया।

अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए आतिशी ने कहा कि उनका भरोसा और उदारता उन्हें एक बेहतर दिल्ली बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है।

‘‘डोनेट फॉर आतिशी’’ चंदा अभियान 12 जनवरी को शुरू किया गया था। यह धनराशि आतिशी अपने चुनाव प्रचार अभियान पर खर्च करेंगी। वह आगामी विधानसभा चुनावों में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार