Prabhasakshi NewsRoom: आतिशी के अनशन समापन पर BJP ने किया कटाक्ष- सत्याग्रह आपके बस की बात ही नहीं थी

By नीरज कुमार दुबे | Jun 25, 2024

राष्ट्रीय राजधानी के लिए जल छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार की सुबह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनका अनशन समाप्त हो गया। आतिशी का अनशन समाप्त होते ही भाजपा ने कहा है कि हम तो 21 जून से कह रहे थे कि सत्याग्रह आपके बस की बात नहीं है। इस बीच, LNJP अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, "जब आतिशी को अस्पताल लाया गया, तब उनका ब्लड शुगर कम था। उनका सोडियम लेवल भी कम था। उन्हें इमरजेंसी ICU में भर्ती कराया गया है। उन्हें अभी IV फ्लूइड पर रखा गया है। उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर अभी स्थिर हैं। कुछ ब्लड टेस्ट किए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है।"

इसे भी पढ़ें: आतिशी और भाजपा नेता पानी संकट का समाधान खोजने के बजाय राजनीति कर रहे: कांग्रेस

दूसरी ओर, दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया, ‘‘जल संसाधन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी। उनका शर्करा स्तर गिरकर आधी रात को 43 और देर रात तीन बजे 36 रह गया जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘पिछले पांच दिन से उन्होंने कुछ नहीं खाया है और वह दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े जाने की हरियाणा सरकार से मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। उन्हें एलएनजेपी के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।’’ हम आपको बता दें कि आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए जल छोड़े जाने की मांग को लेकर 21 जून से अनशन शुरू किया था।

प्रमुख खबरें

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र

Nagpur से तीन लोग शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी में पकड़े गए

Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत

Tvisha Sharma death case: MP High Court ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी ठुकराई