Atishi Marlena वोट के लिए सपने बेचने में अब अपने दोनों राजनीतिक गुरूओ केजरीवाल एवं सिसोदिया को भी पीछें छोड़ रही हैं: Virendraa Sachdeva

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की मुख्य मंत्री सुआतिशी मार्लेना वोट के लिए सपने बेचने में अब अपने दोनों राजनीतिक गुरूओ अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को भी पीछें छोड़ रही हैं। 10 साल के शासन में केजरीवाल एवं मार्लेना सरकारों ने रात दिन शिक्षा क्रांति एवं शिक्षा बजट वृद्धि का बखान किया है, पर इन क्रांति के दावों के बीच 10 साल में दिल्ली को एक भी नया स्कूल नही मिला, केवल कुछ स्कूलों का भवन पुनरुध्दार हुआ जिसके साथ ही साथ घोटालों के समाचार भी सुर्खियां बने।

सचदेवा ने कहा है कि मटियाला में एक स्कूल का शिलान्यास करते हुऐ मुख्य मंत्री ने कहा यह स्कूल दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ देगा पर सच यह है की ऐसे ही दावे सिसोदिया - मार्लेना 10 साल से कर रहे हैं पर लगातार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या घट रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि द्वारका, मटियाला, नजफगढ़ को वर्ल्ड क्लास शिक्षा के बड़े बड़े सपने दिखाने वाली सुआतिशी मार्लेना जवाब दें क्यों 10 साल बाद भी दिल्ली सरकार के 80% स्कूलों में 11वीं 12वीं में विज्ञान एवं 50% स्कूलों में कॉमर्स तक नही पढ़ाये जाते।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना को उनके शिक्षा मॉडल पर खुली बहस देते हुए पूछा की वह बतायें की उनकी सरकार द्वारा घोषित स्पोर्ट्स एवं मिलिट्री ट्रेनिंग स्कूलों के सपनों का क्या हुआ? सचदेवा ने कहा है कि सरकार एवं समाज से जुड़े अन्य विभागों की तरह ही अरविंद केजरीवाल सरकार के  शिक्षा विभाग ने भी समाज के गरीब वर्ग को और उनके बच्चों को विज्ञान, कॉमर्स की शिक्षा एवं खेल कूद प्रशिक्षण पर धोखा देकर ठगा है।

प्रमुख खबरें

Assam Assembly Election 2026: गौरव गोगोई के घर पर हुआ महागठबंधन का शंखनाद, कांग्रेस और रायजोर दल आए साथ

Stock Market Today | शेयर बाजार में वापसी! कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों में जोरदार उछाल

परमाणु प्रसार का काला इतिहास! US की थ्रेट रिपोर्ट पर भारत का कड़ा प्रहार, पाकिस्तान को बताया वैश्विक खतरा

Dhurandhar 2 Box Office Day 1 | Ranveer Singh का महा-तूफान! 100 करोड़ की ओपनिंग, जवान और कल्कि के रिकॉर्ड ध्वस्त