दिल्ली जल संकट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले आतिशी राजघाट पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2024

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता ने एक्स पर कहा था, आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूंगी... मैं आज 12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा तब तक अनशन पर रहूंगी।

आतिशी ने इससे पहले दावा किया था कि हरियाणा पिछले दो सप्ताह से दिल्ली को उसके हिस्से के 613 एमजीडी पानी के मुकाबले प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन कम पानी छोड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में 28 लाख लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के कारण पानी की मांग बढ़ गई है।

प्रमुख खबरें

गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत

Premier League: Manchester City ने Chelsea को रौंदा, Arsenal पर खिताब बचाने का बढ़ा दबाव

Hungary Election Result: पुतिन-ट्रंप के करीबी Viktor Orbán की करारी हार, Péter Magyar के हाथ में सत्ता

हफ्ते की खराब शुरुआत, Sensex 1600 अंक टूटा, Dollar के आगे Rupee भी हुआ पस्त