सत्याग्रह आयोजित कर फोटो तो खूब खिंचवाईं, मगर ज्यादातर समय धरना स्थल से गायब रहती हैं आतिशी!

By नीरज कुमार दुबे | Jun 22, 2024

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उनका आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे रही है। जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया था ताकि वह दिल्ली की समस्याओं का समाधान करे लेकिन यह पार्टी दिल्ली के लिए अब खुद समस्या बन चुकी है। दिल्ली में पानी की कमी हो जाये तो कह दिया जाता है कि हरियाणा पानी नहीं दे रहा। दिल्ली में बाढ़ आ जाये तो कह दिया जाता है कि हरियाणा ने ज्यादा पानी छोड़ दिया। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाये तो पहले पंजाब के किसानों को जिम्मेदार बता दिया जाता था लेकिन अब चूंकि वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है इसलिए इस पार्टी के नेता अब राजधानी में वायु प्रदूषण में वृद्धि का ठीकरा हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों पर फोड़ देते हैं। वैसे देखा जाये तो दिल्ली में हर साल आने वाली समस्याओं से वाकिफ होते हुए भी उनके अस्थायी या स्थायी समाधान के लिए कोई रणनीति बनाकर काम नहीं किया जाता। जब समस्या खड़ी हो जाती है तो आम आदमी पार्टी तुरंत हल चाहती है और ऐसा नहीं होने पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो जाती है।

इस बीच, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा है कि आतिशी आपको शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसे घटिया और गिरा हुआ इंसान केवल केजरीवाल है। कपिल मिश्रा ने कहा कि आप ख़ुद मान रहे हो कि दिल्ली के लोग बूँद बूँद पानी को तरस रहे हैं और यहाँ आप ये दो कौड़ी का तमाशा कर रहे हों। कपिल मिश्रा ने कहा कि आपके जैसे गंदे और अपराधी लोग दिल्ली की सत्ता पर बोझ बन चुके हैं।

प्रमुख खबरें

अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, ईरान के साथ बातचीत नाकाम होने पर Donald Trump के तल्ख तेवर

अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान