आप विधायक आतिशी की मुश्किलें बढ़ी, आय- संपत्ति में मिलान नहीं होने पर आयकर ने भेजा का नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी को 2020 के चुनावी हलफनामे में उनके द्वारा घोषित संपत्ति और देनदारियों तथा पिछले कुछ वर्षों मे जमा आयकर विवरण के बीच कथित तौर पर मिलान नहीं होने के लिए आयकर विभाग का नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आतिशी द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए सूत्रों ने कहा कि आतिशी और तीन महिलाओं समेत कुल 19 उम्मीदवारों को ये सत्यापन नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस भेजे गए हैं उनमें भाजपा से जुड़े लोग भी हैं।

इसे भी पढ़ें: AAP ऑफिस में 'बेसुध शराबी' की तस्वीर वायरल पर माफी भाजपा को मांगनी पड़ी, जानिए क्यों?

उन्होंने कहा कि उनके आईटीआर में दिए गए विवरण चुनावी हलफनामे में दिए गए विवरण से कम हैं। सूत्रों ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया तथ्यों और आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर की जा रही है। इसलिए, 19 उम्मीदवारों और उनके परिवार के सदस्यों से अतिरिक्त जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने कर नोटिस को ‘‘हास्यास्पद’’ बताते हुए कहा था कि इसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है।

आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘मैं मोदी सरकार से कहना चाहती हूं- हम आपकी धमकियों से नहीं डरते। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आप के नेताओं को परेशान करने के लिए हर एजेंसी का इस्तेमाल किया है लेकिन आप के खिलाफ एक भी मामला कायम नहीं रख सकी। हमें डराने, धमकाने के लिए आयकर का नोटिस भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता