चंद्रावल जल शोधन संयंत्र का Atishi ने किया दौरा, पम्प हाउस की मरम्मत करने का दिया निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को अधिकारियों को चंद्रावल जल शोधन संयंत्र में स्थित पम्प हाउस की मरम्मत करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऐसी समस्याएं फिर न हो। चंद्रावल जल संयंत्र भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया था। आतिशी ने चंद्रावल जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अप्रत्याशित बारिश के कारण चंद्रावल जल शोधन संयंत्र के पम्प हाउस में पानी घुस जाने से मोटर को नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: Indian Army Chief । चीन-पाकिस्तान के साथ भारत के संघर्ष के बीच जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने संभाली भारतीय सेना की कमान

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहले दिन शुक्रवार सुबह 228.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो 1936 के बाद से जून महीने में सबसे अधिक वर्षा है। इससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया तथा कई लोगों की मौत हो गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में दो जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है और शहर के लिए ‘‘ओरेंज अलर्ट’’ जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा

उपचुनाव: CPI(M) ने TVK पर मतदाताओं को नकदी बांटने का लगाया आरोप

Karnataka CEO ने दिए गलत घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश

Jurgen Klopp की देखरेख में Germany ने दर्ज की पहली जीत, Serbia को 2-0 से हराया