आतिशी ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने के लिए उप्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि वे राष्ट्रीय राजधानी में गहराए जल संकट के मद्देनजर एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ें। आतिशी ने जोर देकर कहा कि वर्तमान में दिल्ली जल संकट से जूझ रही है और गर्मी के कारण पानी की मांग पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ गई है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी को 31 मई को लिखे पत्र में कहा, राजधानी में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और यहां जल संसाधनों के मामले में स्थिति खराब है। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को SKM विधायक दल का नेता चुना गया

आतिशी ने कहा, दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को आपकी ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया का इंतजार है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर जल संकट के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की कोई कमी नहीं है क्योंकि हरियाणा और उत्तराखंड दोनों ही दैनिक आधार पर अतिरिक्त पानी दे रहे हैं और इसकी पुष्टि दिल्ली जल बोर्ड के रिकॉर्ड से की जा सकती है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने रविवार को दिल्ली सरकार के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनका राज्य दिल्ली को उनके हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार राजधानी को तय मात्रा से अधिक पानी छोड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh दुशांबे में SCO शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में करेंगे भारत की अगुवाई

T20 में बल्लेबाजों की निरंतरता को जरूरत से ज्यादा मिलता है महत्व, Sanju Samson पर बोले Pujara

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 20 अक्टूबर को Punjab का दौरा करेंगे

Pakistan Airspace में भारतीय उड़ानों पर लगी रोक 24 नवंबर तक बढ़ी