म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों का दमन‘नरसंहार’ है: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2022

वाशिंगटन| अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा कि म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों पर बड़े पैमाने पर अत्याचार ‘नरसंहार’ के बराबर है। ब्लिंकन के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना और संभावित कानूनी कार्रवाई के लिए आधार तैयार करने के रूप में देखा जा रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि होलोकॉस्ट के बाद से यह आठवीं बार है जब अमेरिका ने निष्कर्ष निकाला है कि ‘नरसंहार’ हुआ है।

न्होंने कहा कि अमानवीयता की ओर ध्यान आकर्षित करने का महत्व है, हालांकि यूक्रेन सहित दुनिया में कहीं और भीषण हमले होते रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘हां, हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और हमें उन लोगों के साथ भी खड़ा होना चाहिए जो अन्य जगहों पर अत्याचार झेल रहे हैं।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘जैसा कि हम भविष्य की जवाबदेही की नींव रखते हैं, हम सेना के जारी अत्याचारों को रोकने के लिए भी काम कर रहे हैं, और म्यामां के लोगों का समर्थन करते हैं क्योंकि वे देश को लोकतंत्र के रास्ते पर वापस लाने के लिए प्रयासरत है।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस